सबसे अधिक सीजेरियन प्रसव चीन में

डब्ल्यूएचओ ने घोषणा की है कि अक्टूबर 2007 से मई 2008 के बीच चीन में जितने शिशुओं का जन्म हुआ उनमें से 46 प्रतिशत जन्म सीजेरियन शल्य चिकित्सा से हुए थे। यह आंकड़ा सीजेरियन शल्य चिकित्सा के चिंताजनक आंकड़े, 15 प्रतिशत से तीन गुना अधिक है। आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में सबसे अधिक सीजेरियन प्रसव चीन में होते हैं।

समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' के मुताबिक बीजिंग सार्वजनिक स्वास्थ्य सूचना केंद्र द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि 50 से लेकर 70 के दशक तक चीन में पांच प्रतिशत सीजेरियन प्रसव होते थे लेकिन 90 के दशक तक आते हुए यह आंकड़ा 40 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

यह रिपोर्ट आर्थिक लाभ के लिए सीजेरियन प्रसव कराने वाले शल्य चिकित्सकों की ओर उंगली उठाती है।

हेनान प्रांत के एक चिकित्सक ने रिपोर्ट में कहा है कि सामान्य प्रसव में 73 डॉलर फीस ली जाती है जबकि सीजेरियन प्रसव की फीस 146 डॉलर होती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को सीजेरियन प्रसव सुरक्षित और आसान बताए जाने की वजह से महिलाएं इसके लिए तैयार हो जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+