कुत्ते के मांस को लेकर विवाद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चीन के पहले अंतरिक्ष यात्री यांग लिवई ने अपनी आत्मकथा में जिक्र किया है कि अंतरिक्ष मिशन की तैयारी के दौरान विशेष आहार के रूप में कुत्ते का मांस दिया गया था।
यांग द्वारा कुत्ते का मांस परोसे जाने का खुलासा करने के बाद गुरुवार को हांगकांग के पशु कल्याण संगठन 'एनिमल एशिया' ने इस बात की आलोचना की।
संगठन की प्रवक्ता आइरीन फेंग ने बताया,"कुत्ते का मांस स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है। मुझे उम्मीद है अंतरिक्ष दल इस मुद्दे पर विचार करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications