केंद्र सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है : मायावती
लखनऊ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र से 80,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग लंबे समय से करती रही है लेकिन अब तक एक फूटी कौड़ी भी प्रदेश को नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "केंद्र की संपग्र सरकार प्रदेश की जनता और राज्य सरकार के खिलाफ सौतेला व्यवहार कर रही है। इन तीन वर्षो के दौरान उसका रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है।"
अपनी सरकार की बीते तीन साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए मायावती ने कहा कि राज्य में बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और आगे भी ये जारी रहेंगे। राज्य में कानून एवं व्यवस्था पर उन्होंने कहा, "जब हम सत्ता में आए थे तो राज्य में जंगल राज कायम था। परंतु हमने इन तीन वर्षो के दौरान कानून-व्यवस्था में भारी सुधार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications