पंजाब में सड़क हादसा, 20 बच्चे घायल
इस हादसे में मामूली रूप से घायल बच्चों को खन्ना शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि बस में सवार छात्र खन्ना शहर में स्थित 'ग्रीन ग्रोव स्कूल' के थे जो नजदीक के गांवों से आ रहे थे।
पुलिस के मुताबिक वाहन की तेज रफ्तार की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस मजरी गांव में पलट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications