निठारी हत्याकांड: सुरेंद्र कोली को सजा आज
गाजियाबाद। देश में अब तक के सबसे जघन्य हत्याकांडों में से एक निठारी हत्याकांड के एक मामले में सात वर्षीय बच्ची आरती के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए सुरेंद्र कोली को एक विशेष अदालत बुधवार को सजा सुना सकती है।
निठारी हत्याकांड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ए. के. सिंह ने गत चार मई को कोली को आरती से बलात्कार और उसकी हत्या का दोषी ठहराया था। उसे पांच मई को सजा सुनाई जानी थी मगर उत्तर प्रदेश में वकीलों की हड़ताल के चलते उस दिन अदालती सुनवाई 12 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
उल्लेखनीय है कि निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर पंढेर और नौकर सुरेंद्र में मालिक पंढेर को सीबीआई ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी है। आरती सितंबर 2006 को अपने घर से लापता हो गई थी। वह निठारी गांव के उन 19 बच्चों और महिलाओं में से थी जिनके शरीर के अंग पंढेर की कोठी के पिछवाड़े बहने वाले नाले से पाए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications