लीबिया: विमान हादसे में 105 की मौत
त्रिपोली। लीबिया के त्रिपोली हवाई अड्डे पर बुधवार को लिबियन एयरलाइंस का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों का कहना है कि विमान में सवार 105 लोगों में से किसी के भी जीवित बचने के आसार नहीं हैं।
त्रिपोली हवाई अड्डे के प्रवक्ता के मुताबिक लीबिया की एयरलाइंस अफ़रीकिया के विमान ने जोहनसबर्ग से उड़ान भरी थी। टेलीविजन चैनल 'अल ज़जीरा' ने खबर दी है कि विमान उतरते समय हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस विमान में चालक दल के 11 सदस्य और 94 यात्री सवार थे। किसी के भी जीवित बचने के आसार नहीं हैं। हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल सकी है।













Click it and Unblock the Notifications