झारखण्ड का मुख्यमंत्री नहीं चुन सकी भाजपा

झारखंड की पत्रकार निरुपमा की मौत से जुड़ी खबरें पढ़ें
मंगलवार को झारखंड का मुख्यमंत्री तय करने के लिए बुलाई गयी मीटिंग की अध्यक्षता करने राजनाथ सिंह और अनंत कुमार पहुंचे थे। लेकिन सभी नेताओं की बात सुनने के बाद भी वे अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाये हैं। एक भाजपा नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया "पार्टी राज्य में बुरी तरह गुटबाजी का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री के कई दावेदार है। वास्तव में ऐसे में मुख्यमंत्री के बारे में निर्णय ले पाना काफी कठिन है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी अंतिम निर्णय लेंगे।"
मुख्यमंत्री पद के दो प्रबल दावेदार अर्जुन मुंडा और रघुबर दास मुख्यमंत्री बनने के लिए पार्टी में गहरी गुटबाजी कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष द्वारा नियुक्त दो पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और अनंत कुमार ने मंगलवार को राज्य कार्यालय में पार्टी के विधायकों से मुलाकात की। दोनों ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications