देवेन्द्र गुप्ता की याचिका पर सुनवाई फिर टली
जयपुर। 2007 में अजमेर दरगाह में हुए विस्फोट मामले में आरोपी देवेन्द्र गुप्ता के नार्को टेस्ट पर रोक लगाए जाने संबंधी याचिका पर बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी।
अजमेर जिले की जिला एवं सत्र अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार देवेंद्र गुप्ता के नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर जांच के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार से लगातार तीसरी बार सुनवाई टाली है।
अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरगाह परिसर में 2007 में बम धमाके हुए थे, जिसमें गुप्ता आरोपी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट का नार्कों टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर जांच से संबंधित आदेश आया था, जिसमें कहा गया था कि ये जांच आरोपी की मर्जी से ही की जा सकेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कर रहे आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारी जांच के सिलसिले में झारखण्ड गए हैं, जिसके कारण अदालत की सुनवाई लगातार टलती जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications