बिल गेट्स का वादा, अमेठी बनेगा आईटी हब

Rahul Gandhi
अमेठी। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स ने कांग्रेस महासचिव व अमेठी से सांसद राहुल गांधी से वादा किया है कि वो उनके संसदीय क्षेत्र को सूचना प्रौद्योगिकी का गढ़ यानी आईटी हब बनाएंगे। उन्‍होंने यह वादा राहुल गांधी के साथ अमेठी दौरे के वक्‍त मंगलवार को किया।

अपने प्रस्‍तावित दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी के साथ बिल गेट्स को देख यहां की जनता चौंक गई। शायद किसी को इसकी उम्‍मीद भी नहीं थी। गेट्स के दौरे को पहले से गोपनीय रखा गया था। वे अचानक यहां आए। यहां आने पर राहुल के साथ गेट्स यहां के लोगों से मिले और यहां के विकास कार्यों पर चर्चा की।

क्लिक करें- लाइफस्‍टाइल पर लेख | ताज़ा खबरें

रायबरेली के फुरसतगंज में चार्टर्ड प्‍लेन से उतरने के बाद दोनों अमेठी पहुंचे। इस दौरान राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत रखी गई एक मीटिंग में गेट्स ने कंप्‍यूटर शिक्षा पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि कंप्‍यूटर शिक्षा आज सभी के लिए जरूरी है। इसी दौरान उन्‍होंने अमेठी को आईटी हब बनाने की बात कही।

इसके अलावा राहुल व गेट्स मुंशीगंज स्थित इंदिरागांधी आई हॉस्पिटल का दौरा भी किया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सुरक्षा कारणों की वजह से गेट्स के इस दौरे के बारे में पहले से नहीं बताया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व मीडिया को राहुल व गेट्स से काफी दूर रखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+