राजनीति में नहीं आएंगे बालाकृष्णन

KG Balkrishnan
नई दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन के रिटायरमेंट के अवसर पर मंगलवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाकृष्णन ने मीडिया के साथ कई सारे मुद्दों पर बातचीत की। केजी बालाकृष्णन ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। बालाकृष्णन के शब्दों में "मैं राजनीति से नहीं जुड़ना चाहता।"

सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी खबरें पढें

बालाकृष्णन ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होने कहा कि 'रिटायरमेंट लेने के तत्काल बाद न्यायाधीशों को कोई जिम्मेदारी नहीं निभानी चाहिए' इस बात से वह इत्तफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कई जिम्मेदारियां हैं जिन्हे केवल न्यायाधीश ही निभा सकते हैं और अपने देश में न्यायाधीशों की भारी कमी है। इसलिए मुझे रिटायरमेंट के तत्काल बाद कोई जिम्मेदारी उठाने से इंकार नहीं है।

खबर मिल रही थी कि बालाकृष्णन को रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष बनाया जा सकता है, इस पर उन्होंने कहा, "मुझसे इस मामले में संपर्क नहीं किया गया है।" उल्लेखनीय है कि एनएचआरसी का पद लगभग एक साल से खाली पड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+