छत्तीसगढ़: खदान हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई

कोरिया जिले के जिलाधिकारी अलोक अवस्थी ने बताया, "बचावकर्मियों ने कोयला खदान से दो और खनिकों के शव बाहर निकाले हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।" उल्लेखनीय है कि अंजली हिल खदान में छह मई को विस्फोट हुआ था।
उस दौरान श्रमिक कार्बन मोनोआक्साइड गैस के रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह खदान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'कोल इंडिया लिमिडेड' की सहायक कंपनी 'साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड' (एसईसीएल) की है। हादसे की वजह से उत्पादन पूरी तरह से बंद है।












Click it and Unblock the Notifications