दिन दहाड़े बस में 2 को गोली मारी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार को आपसी रंजिश के चलते रोडवेज बस में दो लोगों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना के वक्त बस यात्रियों से भरी हुई थी।
राज्यों की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
यह घटना कोसी थाना क्षेत्र के कोलीकलां कस्बे में घटी। वहां दो चचेरे भाइयों, लक्खो सिंह और फतह सिंह की रोडवेज बस के अंदर हत्या कर दी गई। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि फतह सिंह और लक्खो सिंह एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में मथुरा जा रहे थे, तभी उनके गांव का बच्चू सिंह मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने दो साथियों के साथ कोलीकलां पहुंचा।
तीनों ने बस में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फिर वे मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक खरौठ गांव निवासी लक्खो सिंह का गांव के ही बच्चू सिंह से सालों पुरानी पारिवारिक रंजिश थी। पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि बच्चू सिंह व अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications