कपाड़िया देश के नए मुख्य न्यायाधीश (लीड-1)
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति सरोश होमी कपाड़िया ने बुधवार को देश के 38वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "सुबह 9.30 बजे एक समारोह में न्यायमूर्ति कपाड़िया को भारत के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई गई।"
आजादी के चंद दिनों बाद ही 29 सितंबर 1947 को जन्में कपाड़िया को 18 दिसम्बर 2003 में सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था।
उन्होंने मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्ण का स्थान लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications