चिली में अमेरिकी दूतावास में पाक नागरिक गिरफ्तार
पाकिस्तान के डॉन अखबार ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर चिली में बंदूक नियंत्रण कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सैय्यद उफ रेजामान के रूप में हुई है। वह सोमवार को जांच केंद्र से दूतावास के अंदर गया था।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के हाथ, मोबाइल फोन और बैग पर एक टीएनटी विस्फोटक के निशान पाए गए। संदिग्ध का कहना है कि उसे नहीं पता कि ये पदार्थ उसके पास कहां से आए? वह अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए दूतावास आया हुआ था।
करीब तीन महीना पहले वह एक वीजा पर चिली आया था और राजधानी के एक होटल में काम कर रहा था। पुलिस ने सैंटियागो में उसके घर पर छापा मारा।
एक सप्ताह पहले न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वेयर में बम रखने के असफल प्रयास में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक फैजल शहजाद को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications