दिल्ली में गर्मी बरकरार
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में लोगों को अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आद्रता का स्तर भी 54 फीसदी बने रहने की संभावना है।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आज का दिन भी गर्म और आद्रता वाला बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications