उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, पारा 44 पार
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झ्झांसी का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, इलाहाबाद का 43.7, आगरा का 43.2, कानपुर का 42.2 और लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना न के बराबर है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश होने आसार भी बहुत कम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications