मुजफ्फरनगर में युगल ने दी जान
पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान कर ली गई है। युवती मुजफ्फरनगर के छपार निवासी 18 वर्षीय पूजा व युवक झबरेड़ा के निवासी हरिद्वार 25 वर्षीय अनुज है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम एक युगल कस्बा शामली में स्थित जनता धर्मशाला में आकर ठहरा था। धर्मशाला में कमरा लेने के बाद दोनों बुधवार को जब कमरे से बाहर नहीं निकले तो धर्मशाला के मैनेजर ने देखा कि दोनों ने कमरे में ही जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें राजकीय अस्पताल ले गई जहां उन्हें उपचार हेतु मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों प्रेम प्रसंग के चलते कुछ दिनों फरार थे। दोनों के परिवारजनों का आपस में आना-जाना था। परिजन उनके प्रेम प्रसंग के खिलफ थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications