..और रो पड़े विधानसभा अध्यक्ष

प्रदेश के विकास पर चर्चा के लिए बुलाए गए विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र का कांग्रेस बहिष्कार कर रही है। सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने मौन जुलूस निकालकर सदन के बाहर धरना दिया। भाजपा विधायकों का आरोप है कि कांग्रेस विधायकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की। भाजपा महिला विधायक ललिता यादव ने इसकी शिकायत संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा से की।

कांग्रेस के विधायक द्वारा असंसदीय टिप्पणी का मामला सदन में संसदीय कार्यमंत्री ने उठाया और कांग्रेस विधायकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सदन के बाहर हुई घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष ईष्वर दास रोहाणी रो पड़े। उनका कहना था कि वे इससे काफी आहत हैं।

बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में जाकर उनका ढाढ़स बंधाया और कांग्रेस विधायक के कृत्य की निंदा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+