क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
पुलिस से मुठभेड़ में एक डकैत की मौत
कटिहार के पुलिस अधीक्षक पी़ कन्नन ने बुधवार को बताया कि करीब 12 बजे रात को डकैत बरसोई निवासी जितेन्द्र सोनार के घर डकैती कर भाग रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डकैतों के पीछा किया। डकैतों ने पुलिस को आते देख पुलिस जीप पर बम फेंक दिया। इसके जबाब में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
इस मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया जबकि एक गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एक डकैत को गिरफ्तार कर लिया गया है। डकैतों के पास से जितेन्द्र के घर से लूटे गए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार डकैत से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें