ब्राउन का इस्तीफा, कैमरन बने प्रधानमंत्री (लीड-1)
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में यह पहली गठबंधन सरकार बनी है। कैमरन के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले बधाई देने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मनी के चांसलर एंजेला मेर्कल रहें।
ओबामा ने कैमरन को फोन कर उन्हें जुलाई महीने में अमेरिका आने का न्यौता भी दिया जबकि मेर्कल ने भी उन्हें जल्द से जल्द बर्लिन का दौरा करने का निमंत्रण दिया।
इससे पहले, गठबंधन सरकार बनाने की कोशिशें विफल होने के बाद प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
ब्राउन के इस्तीफे के साथ ही ब्रिटेन में पिछले 13 वर्षो से चली आ रही लेबर पार्टी की सत्ता का अंत भी हो गया।
59 वर्षीय ब्राउन 2007 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे। ब्राउन ने लेबर पार्टी के नेता का पद भी तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया। उन्होंने कहा, "अब मैं बीवी बच्चों के साथ समय बिताऊंगा।"
उन्होंने बकिंघम पैलेस जाकर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंपा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications