जेवीएम-पी ने सोरेन सरकार को हटाने की मांग की
जेवीएम-पी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने संवाददाताओं से कहा, "हम शिबू सोरेन सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं क्योंकि वह अल्पमत में है। इस सरकार को हटाने से राज्य में एक वैकल्पिक सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।"
उन्होंने कहा, "गुरुवार को हम राज्यपाल एम. ओ. एच. फारूक से मिलेंगे और शिबू सरकार को हटाने की मांग करेंगे। साथ ही यह भी मांग उठाएंगे कि पिछले 15 दिनों में सरकार ने जो निर्णय लिए हैं उनकी एक न्यायिक जांच कराई जाए।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 28 अप्रैल को शिबू सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा के बाद राज्य में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications