निरुपमा मौत मामला : पुलिस ने प्रगति रिपोर्ट पेश की
पुलिस महानिदेशक नियाज अहमद ने संवाददाताओं से कहा, "निरुपमा पाठक की मौत के मामले में कोडरमा पुलिस ने अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट सौंप दी है। हम जल्द ही यह जांच पूरी कर लेंगे।"
पुलिस प्रमुख ने हालांकि रिपोर्ट के विवरण का खुलासा नहीं किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में जांच की पहलुओं का जिक्र है। इसके अलावा जांच को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अस्पष्टता का भी जिक्र है।
कोडरमा में अपने घर में 29 अप्रैल को 23 वर्षीया निरुपमा मृत पाई गइर्ं थी। इस मामले में निरुपमा की मां सुधा पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही निरुपमा के प्रेमी प्रियभांशु के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
प्रियभांशु भी दिल्ली में पत्रकार है। निरुपमा के परिवारवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।
निरुपमा के परिवारवालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार निरुपमा की मौत दम घुटने से हुई और उसके पेट में 10-12 सप्ताह का गर्भ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications