भारत के प्रशंसक हैं डेविड कैमरन
ईटन और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्र रहे 43 वर्षीय कैमरन के प्रभाव में उस समय से जबरदस्त बढ़ोतरी हुई जब उनकी प्रतिभा को देखकर चांसलर नॉर्मन लैमोंट ने उन्हें अपना विशेष सलाहकार बनाया था।
सितंबर 2006 में अपनी भारत यात्रा से पहले कैमरन ने 'द गार्जियन' समाचार पत्र में एक लेख लिखकर भारतीय लोकतंत्र को सलाम किया था।
उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था है। व्यापारिक भागीदारी के लिए भारत में मजबूत क्षमता है। वह बहुलवाद की मजबूत संस्कृति के साथ विभिन्नता वाला समाज है। साथ ही विश्व के अशांत क्षेत्रों में स्थिरता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय ताकत है। इसलिए यह वक्त भारत का है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications