दिल्ली में गर्मी जारी, पारा 41 डिग्री के पार (लीड-1)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री अधिक है।"

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।

अधिकारी ने बताया,"दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"

दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहने और राजधानी के कुछ इलाकों में शाम तक धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+