कालाजार व पोलियो के उन्मूलन में मदद करेंगे बिल गेट्स (लीड-1)
राज्य के एक दिवसीय दौरे पर पटना आए बिल गेट्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि यहां के हजारों बच्चों ने उनसे मिलने का जो उत्साह दिखाया, उससे वह काफी खुश हैं।
विश्व के अमीर लोगों में शुमार गेट्स ने कहा कि बिहार में कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में वह सुधार चाहते हैं। वह मुख्य रूप से कालाजार, पोलियो तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन में बिहार सरकार की मदद करेंगे।
इससे पूर्व उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत की। गेट्स अपने विशेष विमान से सुबह पटना पहुंचे थे और हेलीकॉप्टर से खगड़िया के अत्यंत पिछड़े गांव गुलेरिया मुसहरी तथा बांका जिले के तेतरिया गांव में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया।
उन्होंने दोनों जगहों पर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजदीक से जानने का प्रयास किया। उनके साथ बिल एंड मिलिन्डा गेट्स फाउंडेशन का पांच सदस्यीय दल भी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications