राष्ट्रमंडल खेल : जामिया मिलिया में छात्रों के लिए वैकल्पिक इंतजाम होंगे
ऐसा कहा जा रहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान राजधानी में स्थित अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रावासों को खाली करा लिया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने कहा कि इस दौरान छात्रों के रहने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।
जंग ने कहा, "छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं। हम छात्रों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित करना चाहते हैं। खेल के खत्म हो जाने के बाद छात्र विश्वविद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आवास और खेल सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।"
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान परिसर में 700 मेहमान ठहरेंगे। विश्वविद्याल को छात्रावासों के पुनर्निमाण के लिए सरकार धन मुहैया कराएगी। यहां रग्बी और टेबल टेनिस के लिए अभ्यास स्थल बनाए जाएंगे।
कुलपति ने कहा, "छात्रों को कोई समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय ने फैसला किया है कि गर्मी की छुट्टी में उनके घर जाने के दौरान छात्रावासों के पुनर्निमाण कार्य शुरू किए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications