अजय माथुर को ऊर्जा दक्षता दृष्टा सम्मान
प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारों, पर्यावरण और उपभोक्ता नेताओं के संगठन द्वारा मंगलवार को आयोजित एक सम्मेलन में माथुर को यह सम्मान दिया गया।
माथुर जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री की परिषद के भी सदस्य हैं और भारतीय बाजारों को ऊर्जा दक्षता की दिशा में बढ़ाने के कार्य में शामिल हैं।
बीईई से जुड़ने से पहले पेशे से केमिकल इंजीनियर माथुर वाशिंगटन में विश्व बैंक के जलवायु परिवर्तन दल और नई दिल्ली स्थित द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष थे।
वह तीन किताबों के लेखक और जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल की कई रिपोर्टों के अग्र-लेखक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications