नेपाल में भारतीय ने पिता की हत्या की
नेपाल पुलिस ने नवलपरासी जिले में बबलू को गिरफ्तार किया। उस दौरान बबलू अपने 45 वर्षीय दर्जी पिता इसरैन अंसारी को गोली मारकर भागने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि बेटे और पिता के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था।
नवलपरासी के पुलिस अधीक्षक भोग बहादुर थापा ने कहा, "अंसारी महारजगंज में दर्जी का काम करते थे। उन्होंने कुछ जमीन भी खरीदी थी।"
उन्होंने बताया, "अंसारी ने दो शादियां की थी। बबलू पहली पत्नी का बेटा है।"
अंसारी ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके पांच बच्चों के लिए पहली पत्नी और बेटे को छोड़ दिया था।
थापा ने बताया कि बबूल के हिस्से की जमीन बेचे जाने की वजह से बेटा अपने पिता से नाराज था।
अंसारी अपनी भतीजी की शादी में शिरकत करने के लिए नेपाल आया हुया था। वह सूर्यपूरा गांव में एक गेस्टहाउस में ठहरा था।
बबलू मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे अंसारी के पीछे-पीछे आया और उन्हें एक मंदिर में गोली मारकर वह फरार हो गया।
थापा ने बताया, "बबलू भारतीय सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। हमने उसे गिरफ्तार करने के बाबत इस दौरान घेराबंदी कर घर-घर की तलाशी ली।"
बबलू को जंगल के काफी भीतर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और गोलियां बरामद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications