उत्तर प्रदेश रोडवेज बस में 2 की हत्या
पुलिस के मुताबिक घटना कोसी थाना क्षेत्र के कोलीकलां कस्बे में घटी। वहां दो चचेरे भाइयों, लक्खो सिंह और फतह सिंह की रोडवेज बस के अंदर हत्या कर दी गई।
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विजय सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि फतह सिंह और लक्खो सिंह एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में मथुरा जा रहे थे, तभी उनके गांव का बच्चू सिंह मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने दो साथियों के साथ कोलीकलां पहुंचा। तीनों ने बस में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की और फिर वे मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक खरौठ गांव निवासी लक्खो सिंह का गांव के ही बच्चू सिंह से सालों पुरानी पारिवारिक रंजिश थी।
पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि बच्चू सिंह व अन्य हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्वसि।












Click it and Unblock the Notifications