रीवा में वृद्घ दंपति की हत्या
रीवा, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में संपत्ति के लालच में भतीजे ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ताऊ और ताई की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी विनोद सिंह बघेल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि उपरहटी इलाके के निवासी बृजेंद्र नाथ पांडे (75 वर्ष) और सरोज पांडे(70 वर्ष) को कोई संतान नहीं थी। वे अपनी संपत्ति बेचना चाहते थे, मगर उनका भतीजा चिंटू पांडे इस संपत्ति पर आंख गड़ाए था। इसी के चलते उसने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर मंगलवार देर रात कथित तौर पर धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी।
बघेल ने बताया कि मुख्य आरोपी चिंटू के अलावा अन्य तीनों आरोपियों - बच्चा वर्मा, जाहर सिंह और मुन्ना तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications