छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पुलिस चौकी पर गोलीबारी की
रायपुर, 12 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार में बुधवार तड़के नक्सलियों ने एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की। दंतेवाड़ा में ही पिछले महीने नक्सलियों ने 76 सुरक्षाबलों की हत्या कर दी थी।
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक टी. जे. लोंगकुमेर ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "चिंतलनार में एक पुलिस चौकी पर नक्सलियों ने दो तरफ से गोलीबारी की। चौकी के निकट स्थित एक शिविर में मौजूद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की मदद से पुलिस ने करारा जवाब दिया।"
उन्होंने बताया, "जवाबी गोलीबारी के बाद नक्सली भाग गए। दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
लोंगकुमेर ने कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन के 150 सुरक्षाकर्मी चिंतलनार के जंगलों में हमलावरों की तलाश में खोजी अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications