हैदराबाद में गर्मी ने 20 साल का रिकार्ड तोड़ा

हैदराबाद मौसम विभाग के मुताबिक दिन का तापमान 11 साल में सबसे अधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर 45 डिग्री तक पहुंच गया।

आंध्र प्रदेश की राजधानी में पिछले तीन दिनों से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके चलते सड़के सुनसान दिख रही है।

हैदराबाद में सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस मौसम का यह सर्वाधिक तापमान है।

शहर में दो घंटे की बिजली कटौती की वजह से लोग बेहाल हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामकृष्णन रेड्डी ने बताया, "प्रचंड गर्मी असहनीय हो गई है। मैंने इससे पहले हैदराबाद में इतनी गर्मी महसूस नहीं की थी।"

मौसम विभाग ने हैदराबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में लू के लिए तेलंगाना और उत्तर पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाओं को जिम्मेदार ठहराया है।

हैदराबाद मौसम केंद्र के एस. वी. राव के मुताबिक मुख्य रूप से महाराष्ट्र और राजस्थान की ओर से आने वाली शुष्क हवाओं के चलते गर्मी में इजाफा महसूस हो रहा है।

खम्माम जिले के रामगुंदम और पलोंचा गर्मी से बुरी प्रभावित हुए हैं। यहां बुधवार को तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अदीलाबाद, निजामाबद में तापमान 45.6 डिग्री रहा, जबकि करीमनगर, वारांगल और अन्य जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया।

मौसम विभाग के मुताबिक हैदराबाद को गर्मी से अभी निजात मिलने वाली नहीं है। अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक लू की स्थिति बरकरार रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+