अनिल अंबानी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
बंद दरवाजे के भीतर हुई बैठक करीब एक घंटे तक चली।
अंबानी ने इस मुलाकात के उद्देश्य पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनमोहन सिंह समय-समय पर उद्योगपतियों से मुलाकात करते रहते हैं और यह उसी की एक कड़ी थी।
अनिल अंबानी के समूह ने सप्ताहांत में कहा था कि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करता है। इससे रिलायंस नेचुरल रिसोस्रेज के 25 लाख शेयरधारकों के हितों की रक्षा हुई है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार समूह की बिजली परियोजनाओं को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह छह सप्ताह के भीतर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ दोबारा सौदा करने के इच्छुक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications