कोयला खदान हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई
रायुपर, 12 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में बुधवार को दो खनिकों के शव बाहर निकाले जाने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
कोरिया जिले के जिलाधिकारी अलोक अवस्थी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "बचावकर्मियों ने कोयला खदान से दो और खनिकों के शव बाहर निकाले हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।"
उल्लेखनीय है कि अंजली हिल खदान में छह मई को विस्फोट हुआ था। उस दौरान श्रमिक कार्बन मोनोआक्साइड गैस के रिसाव को रोकने की कोशिश कर रहे थे।
यह खदान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी 'कोल इंडिया लिमिडेड' की सहायक कंपनी 'साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड' (एसईसीएल) की है।
एसईसीएल के प्रवक्ता अलोक सिन्हा ने बताया कि हादसे की वजह से उत्पादन पूरी तरह से बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications