पंजाब में सम्मान की खातिर 2 की हत्या
अमृतसर, 12 मई (आईएएनएस)। सम्मान की खातिर की जाने वाली हत्याओं के एक और मामले में पंजाब के तरन तारन जिले में एक युवती के अपनी मर्जी से शादी करने पर उसके परिजनों ने बुधवार को उस महिला व उसकी सास की हत्या कर दी।
यहां से 25 किलोमीटर दूर स्थित बेहमानिवाला गांव में नव विवाहित गुरलीन कौर के घर में उस पर तलवारों से हमला किया गया। गुरलीन का परिवार उसके पति को भी मारना चाहता था। परिवार वालों ने उसके पति का गलियों में पीछा करते हुए उस पर गोलियां चलाईं।
पुलिस ने बताया कि गुरलीन ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अमन से विवाह किया था। अमन अमृतसर के एक अस्पताल में काम करता है।
पंजाब पुलिस ने गुरलीन के आठ रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्यारे भागने में कामयाब रहे।
जब दोनों का विवाह हुआ था तो चण्डीगढ़ स्थित पंचाब व हरियाणा उच्च न्यायालय ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी।
पंजाब में सम्मान की खातिर हत्याएं बहुत आम बात है।
एक और संदिग्ध मामले में प्रभजोत कौर और प्रदीप सिंह के अदालत में विवाह कर लेने के बाद पट्टी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने 30 मार्च को उनकी हत्या कर दी गई थी।
एक अन्य मामले में पिछले साल जनवरी में तरन तारन में लड़की के रिश्तेदारों ने उनकी मर्जी के खिलाफ हुई शादी के चलते एक नवविवाहत जोड़े की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications