लीबिया में विमान दुर्घटना, 100 से ज्यादा मरे (लीड-2)

त्रिपोली, 12 मई (आईएएनएस)। लीबिया के त्रिपोली हवाई अड्डे पर बुधवार को अफ्रीकिया एयरवेज के एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 104 लोग सवार थे।

'बीबीसी' ने लीबियाई अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि त्रिपोली हवाई अड्डे पर विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उड़ान संख्या 8यू771 त्रिपोली में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बयान में कहा गया है कि हादसे में हताहत हुए या जीवित बचे लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एयरबस 330 विमान जोहानसबर्ग से अपनी नियमित उड़ान पर था। शुरूआती खबरों में विमान में सवार लोगों की संख्या 105 बताई गई थी। बाद में कहा गया कि विमान में चालक दल के 11 और 93 यात्रियों सहित 104 लोग सवार थे।

हवाई अड्डा प्रवक्ता ने विमान में सवार नौ वर्षीया डच बालक के जीवित बचने की जानकारी दी है।

मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जानकारी दी है कि विमान पूरी तरह नष्ट हो गया है। विमान रनवे से 100 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारणों का फौरन पता नहीं चल सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+