मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष बन सकते हैं बालाकृष्णन

सूत्र ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक निर्णय शीघ्र ही लिया जाएगा।

एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा, "इस मसले पर गृह मंत्रालय में विचार किया जा रहा है और ... शीघ्र ही फैसला किया जाएगा।"

पूर्व प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र बाबू के मई 2009 में एनएचआरसी के अध्यक्ष पद से अवकाश लेने के बाद से ही आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त है।

पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) की याचिका के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष केंद्र सरकार से एनएचआरसी के अध्यक्ष का पद खाली रहने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।

एनएचआरसी के अध्यक्ष का पद केवल देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश को दिया जा सकता है। बताया जाता है कि राजेंद्र बाबू के बाद से वाई.के.सभरवाल सहित कई पूर्व प्रधान न्यायाधीशों ने आयोग का अध्यक्ष बनने का सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+