कश्मीर में मुठभेड़, जवान शहीद
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात खामिल इलाके के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) के जवानों ने जंगल को घेर लिया।
अधिकारी ने बताया, "सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की चुनौती दी। इसके बाद आतंवादियों की ओर से गोलीबारी आरंभ हो गई। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस गोलीबारी के दौरान एक जवान की मौत हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications