बैंसला विरोधी गुट सिकंदरा में करेगा महापंचायत

इस प्रस्तावित महापंचायत में शांतिपूर्ण आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर सिंह विधूड़ी ने अब इस आंदोलन की कमान संभाली है। भाजपा के पूर्व मंत्री नाथू सिंह गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख रामगोपाल गार्ड, पूर्व महापौर शील धाभाई सहित कई गुर्जर नेता भी विधूड़ी के साथ आंदोलन में जुड़े हैं।

कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार इस बार के आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संचालित बता रही है। राजस्थान गुर्जर महासभा के संगठन महामंत्री अमर सिंह कसाना के अनुसार महापंचायत गुरुवार को सुबह 11 बजे सिकंदरा चौराहे से थोड़ा आगे आयोजित होगी। इसमें गुर्जर समाज के प्रमुख लोग और पंच पटेल शामिल होंगे।

महापंचायत के लिए सिकंदरा और आसपास के इलाकों के गांवों में जाकर लोगों को महापंचायत में आने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि उनके आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है और गुरुवार को महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे।

गुर्जरों के इस गुट की मांग है कि उन्हें सरकारी वादे के मुताबिक 50 प्रतिशत के अंदर पांच प्रतिशत आरक्षण मिले। इसमें चार प्रतिशत ओबीसी में कम किया जाए और एक प्रतिशत बचा हुआ देकर उनका कोटा पूरा किया जाए।

उनकी यह मांग भी है कि गुर्जरों पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने के साथ ही जेलों में बंद आंदोलनकारियों को रिहा किया जाए। पिछले आंदोलनों में नि:शक्त हुए लोगों को पेंशन दी जाए। इस गुट के नेताओं ने यह भी कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इस गुट ने बैंसला पर समाज के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया है जबकि बैंसला का कहना है कि अब जो लोग आन्दोलन की बात कर रहे हैं, वे राजनीति कर रहे हैं। इनका समाज से कोई भी सरोकार नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+