पाकिस्तानी तालिबान को आतंकी संगठन घोषित करने पर विचार

विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलीप क्राउली ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तानी तालिबान को आतंकवादी संगठन घोषित करने के सवाल पर हम विचार कर रहे हैं। अब यह कानूनी जरूरतों को पूरा करने का मामला है।"

क्राउली ने कहा, "तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी पर कुछ समय से हमारी नजर थी लेकिन मेरा मानना है कि टाइम्स स्क्वेयर की घटना के बाद हम इस पर और कड़ी नजर रख रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि विदेश विभाग इस बात पर विचार कर रहा है कि पाकिस्तान तालिबान को विदेशी आतंकवादियों की सूची में शामिल किया जाए या नहीं।

उन्होंने कहा कि किसी भी समूह को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कुछ निर्धारित शर्ते हैं।

क्राउली ने कहा कि वह संगठन के इतिहास को नहीं सुनाना चाहते लेकिन इसका अस्तित्व ज्यादा पुराना नहीं है। टाइम्स स्क्वेयर की घटना के बाद उस पर सक्रियता से विचार हो रहा है।

न्यूयार्क के सीनेटर चार्ल्स शूमर सहित पांच डेमोक्रेट सांसदों के मंगलवार को ओबामा प्रशासन से टीटीपी को विदेशी आतंकवादी संगठनों की अमेरिकी सूची में शामिल करने के आग्रह के बाद विदेश विभाग का यह बयान सामने आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+