हरियाणा में 200 झोपड़ियां जलकर राख
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल के लिए नौ दमकल वाहन रवाना किए गए। आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा।
अधिकारी ने बताया,"आग से झुलसने की वजह से पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने मुझे बताया कि लैम्प के घास-फूस पर गिरने से आग लगी।"
उन्होंने बताया, "आग लगने के समय हवा नहीं चल रही थी वरना कोई बड़ी त्रासदी हो जाती।"
इस हादसे के चलते सैकड़ों लोगों ने अपना आशियना खो दिया है।
पंचकुला की उपायुक्त अशिमा गर्ग ने कहा, "राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया गया है। हम पीड़ित परिवारों की मदद की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था करने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications