लीबिया में विमान दुर्घटना, किसी के बचने के आसार नहीं (लीड-1)

त्रिपोली, 12 मई (आईएएनएस)। लीबिया के त्रिपोली हवाई अड्डे पर बुधवार को लिबियन एयरलाइंस का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 105 लोगों में से किसी के भी जीवित बचने के आसार नहीं हैं।

टेलीविजन चैनल 'अलजजीरा' ने खबर दी है कि विमान उतरते समय हवाई पट्टी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में चालक दल के 11 सदस्य और 94 यात्री सवार थे। किसी के भी जीवित बचने के आसार नहीं हैं।

त्रिपोली हवाई अड्डे के प्रवक्ता के अनुसार विमान दक्षिण अफ्रीका से आ रहा था। हादसे की वजह तत्काल पता नहीं चल सकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+