रमेश ने मनमोहन-सोनिया को सफाई दी

नई दिल्ली। चीनी कंपनियों को प्रति कांग्रेस सरकार के नीतियों की आलोचना करने वाले जयराम रमेश को अपनी जबानदराजी के लिए कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और देश के हाईकमान मनमोहन सिंह के सामने लिखित सफाई पेश करनी पड़ गयी।

पढ़ें - जयराम को मनमोहन की फटकार

एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के हवाले से खबर मिली है कि जयराम रमेश ने अपना पक्ष रखने के लिए दोनों को लिखित पत्र भेजे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जयराम रमेश को फोन कर आगाह किया था कि वह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर ना जाएं। रमेश की टिप्पणी से एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। इसके बाद रमेश को कांग्रेस ने भ ी डांट बताई, रमेश से साफ लफ्जों में कहा गया कि वह सिर्फ अपने मंत्रालय को संभालें।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा "कांग्रेस यह स्पष्ट करना चाहती है कि अपने मंत्रालय के अलावा दूसरे मंत्रालय के बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है। विदेशी भूमि पर किसी भी परिस्थिति में इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+