मणिपुर: आर्थिक नाकाबंदी से जन-जीवन प्रभावित

Manipur Map
इम्फाल। मणिपुर में जारी आर्थिक नाकेबंदी के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। विभिन्न नागा जनजातीय गुटों द्वारा जारी आर्थिक नाकेबंदी से राज्य में जरूरी चीजों और जीवन रक्षक दवाओं की भारी किल्लत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि नगा अलगाववादी नेता टी. मुइवा को उनके जन्म स्थल उखरुल जिले में जाने से रोके जाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ नागा गुट विरोध कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से जारी आर्थिक नाकेबंदी की वजह से विभिन्न अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत हो रही है।

देश- दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के क्लिक करें

आवश्यक वस्तुओं के ले जा रहे वाहनों को प्रदर्शनकारी मणिपुर की ओर जाने से रोक रहे हैं, जिस वजह से राज्य में जरूरी सामानों की भारी किल्लत हो गई है। सैकड़ों ट्रक मणिपुर सीमा के पास ही रूके हुए हैं।

क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) के अधीक्षक वाई. मोहेन ने कहा है कि सोमवार से अस्पताल में सभी दैनिक कामकाज रोक दिया गया है क्योंकि ऑक्सीजन और अन्य जीवन रक्षक दवाओं का भंडार खत्म हो चुका है। उल्लेखनीय है कि आरआईएमएस मणिपुर का एकमात्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है।

यहां के एक मानवाधिकार कार्यकर्ता बबलू लोइटोन्गबैम का कहना है कि आर्थिक नाकेबंदी की वजह से खाद्य पदार्थो के साथ-साथ दवाओं की भारी किल्लत हो रही है। इस संबंध में उनके संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र भेजा था। संगठन ने प्रधानमंत्री से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+