झारखंड में भाजपा, झामुमो के बीच फिफ्टी-50

इस मामले में अहम भूमिका रखने वाले शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस पर अंतिम निर्णय सहयोगी दलों से राय लेने के बाद ही लिया जाएगा। हेमंत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से बातचीत के दौरान झामुमो ने दोनों दलों की 28-28 महीने की सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही भाजपा अपने दल से मुख्यमंत्री चुन लेती है, वैसे ही शिबू सोरेन पद छोड़ देंगे और राज्य में फिर से सरकार का गठन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications