जयराम ने चीन पर टिप्पणी से इंकार किया
पर्यावरण मंत्रालय द्वारा तैयार ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन रिपोर्ट-2007 को जारी करने रमेश मंगलवार को अशोका होटल पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, "अगर आप चीन पर टिप्पणी लेने आए हैं तो आप जा सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं चीन पर टिप्पणी करने नहीं आया हूं। मैं यहां ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन पर बातचीत करने आया हूं।"
उल्लेखनीय है कि रमेश ने बीजिंग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और देश के सुरक्षा प्रतिष्ठानों की आलोचना की थी। चीनी कंपनियों के देश में निवेश के संबंध में गृह मंत्रालय पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा था कि वह आवश्यकता से अधिक रक्षात्मक और चौकस रुख अपनाए हुए है।
रमेश की टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को उन्हें नसीहत दी कि वह अन्य मंत्रालयों की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी नहीं करें। कांग्रेस ने भी रमेश की टिप्पणी की आलोचना की और दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी भाजपा ने रमेश के इस्तीफे की मांग की थी।













Click it and Unblock the Notifications