वोडाफोन ने दिल्ली में 809 रुपये का मोबाइल लॉंच किया
नई दिल्ली। वोडाफोन एस्सार ने सोमवार को 809 रुपये की कीमत का मोबाइल फोन बाजार में उतारा। इस फोन की इतनी कम कीमत के बारे में कंपनी का कहना है कि इससे लाखों ग्रामीणों तक मोबाइल फोन पहुंचेग सकेगा।
बिजनेस की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
कंपनी ने कहा कि वोडाफोन 150 (वीएफ 150) को देश के अन्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों में लॉंच किया जाएगा। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी संजय विर्क ने कहा, "हैंडसेट की कीमत लोगों को मोबाइल क्रांति तक पहुंचने और उसका लाभ उठाने में एक बड़ी बाधा हो सकती है।
वीएफ 150 की कीमत को देखते हुए काफी अधिक लोग संचार से जुड़ी दुनिया का हिस्सा बनेंगे।" ग्रामीण इलाकों में मोबाइल फोन की पहुंच अभी भी कम है। ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन समूह की भारतीय सहायक कंपनी वोडाफोन एस्सार के देश में 10.085 करोड़ उपभोक्ता हैं।













Click it and Unblock the Notifications