निरुपमा हत्याकांड: शक के घेरे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आधी- अधूरी जानकारी
एम्स के डॉक्टरों का मानना कि निरुपमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आधी अधूरी और इस रिपोर्ट से आवश्यक तथ्य गायब हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में निरुपमा की मौत के जो कारण बताए गए हैं उसके लिए भी जरूरी सबूत रिपोर्ट में मौजूद नहीं हैं।
एम्स में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर सुधीर गुप्ता का कहना है कि निरुपमा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निरुपमा के गले पर एक खास तरह का निशान था। लेकिन इस रिपोर्ट में कहीं भी ये नही बताया गया है कि निरुपमा के शरीर पर चोट का कोई निशान था या नहीं?
यदि मौत फांसी लगाने से हुई है तो गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी या नहीं? एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के अभाव को देखते पहली नजर में यह आनन-फानन और लापरवाही में बनाई गई रिपोर्ट जान पड़ती है।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को समन
निरुपमा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले तीन डाक्टरों की टीम को झारखण्ड पुलिस ने समन जारी किया है। साथ ही झारखंड पुलिस ने दिल्ली में भी निरुपमा के 6 दोस्तों से पूछताछ की। निरुपमा की मां सुधा को श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए के रविवार को तीन दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। निरुपमा की हत्या के आरोप उनकी मां सुधा को पुलिस ने तीन मई को गिरफ्तार किया था।













Click it and Unblock the Notifications