शीला दीक्षित को धमकी देने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
वीर सिंह (25) पूर्वी दिल्ली के फर्श विहार का निवासी है। उसने एक व्यक्ति को फंसाने के लिए गुरुवार को कथित रूप से फोन किया। वीर सिंह अपने बकाए के पैसे वसूलने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से फोन कर रहा था। उसने पुलिस कंट्रोल रूम और एक अन्य व्यक्ति को फोन करने के लिए दिल्ली के नरेला इलाके से एक मोबाइल फोन चुराया था।
राज्यों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "वीर सिंह ने सोचा था कि पुलिस मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के लिए दूसरे व्यक्ति की तलाश करेगी और उसे गिरफ्तार करेगी। लेकिन व्यवस्थित जांच के बाद हमने वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।" धमकी के बाद दिल्ली पुलिस ने दीक्षित की सुरक्षा बढ़ा कर जेड श्रेणी कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications