पत्नी सहित सांसद प्रतिनिधि की गोली मारकर हत्या
पटना। बिहार के गोपालगंज क्षेत्र के सांसद उमाशंकर सिंह के प्रतिनिधि तथा उनकी पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने रविवार देर रात उनके आवास में गोली मारकर हत्या कर दी।
राज्यों की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पुलिस के मुताबिक सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र के उत्तरटोला में राजद सांसद सिंह के स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन सिंह अपनी पत्नी प्रभावती देवी साथ के अपने घर पर थे। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों को गोली मारकर दी और फरार हो गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सारण के पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी मांझी थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।













Click it and Unblock the Notifications